नमस्ते दोस्तों! क्या आप RSSB Lab Assistant Exam की तैयारी कर रहे हैं? जीव विज्ञान के सिलेबस में 'शैवाक' या 'लाइकेन (Lichens)' एक बहुत ही छोटा लेकिन स्कोरिंग टॉपिक है। अक्सर इस विषय से लाइकेन के प्रकार और उनके प्रदूषण सूचक गुणों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
आज की इस पोस्ट में हम RSSB Lab Assistant Syllabus के अनुसार लाइकेन के सहजीवी संबंध, उनके प्रमुख प्रकार और उनके आर्थिक महत्व को सरल भाषा में समझेंगे। ये नोट्स विशेष रूप से आपकी आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। चलिए शुरू करते हैं:
शैवाल तथा कवक के परस्पर मिलने से लाइकेन का निर्माण होता है। दोनों के बीच में सहजीवन पाया जाता है। कवक के द्वारा वातावरण से जल व खनिज लवण अवशोषित कर शैवाल को दिए जाते है तथा शैवाल इन पदार्थों की सहायता से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करता है तथा इससे कवक को भोजन उपलब्ध होता है।
कवक वाले भाग को माइकोबायोंन्ट तथा शैवाल वाले भाग को फाइकोबायोंन्ट कहते है।
लाइकेन के प्रकार
- पर्पटी युक्त लाइकेन (क्रास्टोंज)- यह चट्टानों पर पतली परत के रूप में पाए जाते है। उदा. ग्रेफिश स्क्रिप्टा, हीमोटोमा।
- पर्णिल लाइकेन (फोलियोज)- यह पर्ण के समान होती है। उदा. पार्सिलिया, फिसिया
- फलयुक्त लाइकेन्स (फ्रूटीकॉज़)- यह झाड़ी जैसी तथा शाखा युक्त होती है। उदा. क्लेडोनिया, अस्निया।
लाइकेन का आर्थिक महत्व-
भोजन के रूप में, औषधि के रूप में, रंजक के रूप में।
विशेष:
- रोसेला टिंक्टोरिया से प्राप्त घोल से लिट्मस पत्र बनाए जाते है।
- अस्निया को वृद्धों की दाढ़ी कहते है। यह ज्वलनशील प्रकृति की होती है। इसके कारण गर्मी में जंगलों में आग लग जाती है।
- कुछ लाइकेन्स वायु में SO2 की अधिकता की सूचना देने में जैविक सूचक की तरह कार्य करते है। इन्हे प्रदूषण सूचक पादप भी कहते है।
- वनस्पति विनास- क्लेडोनिया
दोस्तों, यह था RSSB Lab Assistant परीक्षा के लिए लाइकेन (Lichens) से संबंधित महत्वपूर्ण नोट्स का संग्रह। विशेष रूप से लाइकेन का 'प्रदूषण सूचक' होना और 'लिटमस पत्र' की प्राप्ति जैसे बिंदु परीक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
हमें उम्मीद है कि यह संक्षिप्त और सटीक जानकारी आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने सहपाठियों के साथ जरूर साझा करें। सिलेबस के अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक्स के नोट्स पाने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें। यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। शुभकामनाएँ!


0 टिप्पणियाँ
आपकी राय :