Welcome !!

रसायन विज्ञान

पादप विज्ञान

जीव विज्ञान

विज्ञान स्थल पर आपका स्वागत है|

Creativity is my passion. Logo describes your details about company.

Graphics Design needs vision to create yours unique digital concept.

Responsive and All Browser Compatible Dynamic Web Layouts our target.

मृदा विज्ञान (Pedology) in Hindi Part-1

Soil-Pedology-agriculture-Science-quiz-vigyansthal-vigyan-stha

1. वह प्राकृतिक पिण्ड जो विच्छेदित एवं अपक्षयित पदार्थों तथा कार्बनिक पदार्थों के सड़ने से बने विभिन्न पदार्थों के परिवर्तनशील मिश्रण से प्रोफाइल के रूप मे संश्लेषित होता है तथा यह पृथ्वी को पतले आवरण के रूप में ढकता है, क्या कहलाता है?
उत्तर:- मृदा (Soil)
 
2. मृदा शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द ‛सोलम’ से हुई है?
उत्तर:- लैटिन (Latin) 

3. मृदा संरचना कितने प्रकार की होती है?
उत्तर:- पांच (platy, prismatic, columnar, granular, and blocky) 

4. मृदा वर्ग कणों को वर्गीकृत करने की मुख्य प्रणालियाँ कौनसी हैं?
उत्तर:- दो (सं. रा. अमरीकी कृषि विभाग प्रणाली, इण्टरनेशनल सोसायटी ऑफ सॉइल साइन्स प्रणाली) 

5. मृदा में उपस्थित जल को क्या कहते हैं?
उत्तर:- मृदा जल 

6. मृदा जल कितने प्रकार का होता है?
उत्तर:- तीन प्रकार (केशीय, गुरुत्व व आर्द्रताग्राही) 

7. मृदा के भीतर ठोस पदार्थों से रहित जो रिक्त स्थान होता है, उसे क्या कहते है?
उत्तर:- मृदा रंध्र 

8. मृदा का वह गुण क्या कहलाता है जिसमें मृदा पर बल लगाने पर मृदा किसी ऐच्छिक रूप में बदली जा सके और बल हटाने पर उसी अवस्था में बनी रहे?
उत्तर:- मृदा सुघट्यता (Soil permeability)

9. कौनसा जल 0.33 से 31 वायुमण्डलीय दाब पर होता है तथा यह पौधों के लिए उपयोगी होता है?
उत्तर:- कोशिका जल 

10. मृदा कोलायड्स कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:- दो (कार्बनिक तथा अकार्बनिक) 

11. लवणीय मृदा (saline soils) की प्रकृति किस प्रकार की होती है? 
उत्तर:- pH<8.5, विद्युत चालकता >4 डी.एस.एम., विनिमय सोडियम <15 

12. क्षारीय मृदा (alkaline soils) की प्रकृति किस प्रकार की होती है?
उत्तर:- pH>8.5, विद्युत चालकता <4 डी.एस.एम., विनिमय सोडियम >15 

13. मृदा जिसमें एक बार न्यूनीकरण हो चुका हो तथा पुनः क्षार एकत्रित होन लगते हैं और सोडियम लवणों की मात्रा बढ़ने लगती है, इस क्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर:- रिग्रेडेशन (Regradation)

14. कृषि रसायन विज्ञान के पिता कौन कहलाते हैं? 
उत्तर:- लीबिग (1803-1873), जर्मन 

15. मृदा नमी जो ⅓ बार दबाव पर हो, क्या कहलाती है?
उत्तर:- फील्ड कैपेसिटी (Field capacity)

16. 15 बार पर मृदा नमी क्या कहलाती है?
उत्तर:- विल्टिंग पाइंट (wilting point)

17. टेन्सियोमीटर (Tensiometer) मृदा में कितने दबाव तक कार्य कर सकता है? 
उत्तर:- 0.8 बार 

18. मृदा रंग को किस विधि से मापते हैं?
उत्तर:- मुन्शिन कलर मैथड़ (Munsell color system); रंग को ह्यू (hue) (मूल रंग), मान (हल्कापन या अंधेरा), और क्रोमा (मूल रंग की तीव्रता) के संदर्भ में व्यक्त किया जाता है। 

19. वह कौनसी क्रिया है जिसमें कार्बनिक यौगिक से अमोनिया बनती है?
उत्तर:- अमोनिफिकेशन (ammonification)

20. अमोनिया का नाइट्रेट में ऑक्सीकरण क्या कहलाता है?
उत्तर:- नाइट्रीफिकेशन (nitrification)

21. वह क्रिया क्या कहलाती है जिसमें नाइट्रोजन का कार्बनिक रूप अकार्बनिक रूप में बदल जाता है?
उत्तर:- मिनरालाइजेशन (mineralization)

22. फसलों में एज़ोटोबैक्टर एवं एजोस्पाइरिलम (जैव उर्वरक जीवाणु ) के द्वारा नाइट्रोजन का स्थिरीकरण क्या कहलाता है? 
उत्तर:- Symbiotic Nitrogen Fixation 
 
23. मुद्रा नमी का लघुगणक जो किसी कॉलम को ऊँचाई सेंमी में दर्शाए, क्या कहलाता है? 
उत्तर:- Pf

24. नील हरित शैवाल (BGA) एक सूक्ष्म वनस्पति है जो वायु की नाइट्रोजन का भूमि में यौगिकीकरण करती है किस वर्ग के अन्तर्गत आती है?
उत्तर:- थैलोफाइटा वर्ग (Class Thallophyta)

25. एक हेक्टेयर भूमि के ऊपर लगभग कितनी वायुयुमण्डलीय नाइट्रोजन है?
उत्तर:- 80,000 टन 

26. एज़ोला (Azolla) क्या है?
उत्तर:- फर्न (Mosquito ferns)

27. ‛Soil and Water Conservation Research in India' पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर:- डा.बी.बी. धवनरायन 

28. मृदा माइक्रोबायोलॉजी के पिता कौन है? 
उत्तर:- एस.एन. विनोग्राडास्की (Sergei Winogradsky)

29. निचली भूमियों में पानी भरा रहना क्या कहलाता है? 
उत्तर:- वाटर लॉगिंग (Water logging)

30. मृदा के संगठन, जीवन एवं उसकी गतिशीलता तथा मृदा की उत्पत्ति वितरण एवं लक्षणों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा में करते हैं?
उत्तर:- सॉइल पेडोलॉजी (Soil pedology)

31. आयरन विषाक्तता (टॉक्सिसिटी) किस प्रकार की मृदाओं में होती है? 
उत्तर:- अम्लीय भूमि में 

32. किस मिट्टी की जल धारण क्षमता सर्वाधिक होती है?
उत्तर:- चिकनी (Clayey soil)

33. नींव पालक, चुकन्दर व टमाटर मृदा में किस पोषक तत्व के प्रति सूचक माने जाते हैं ? 
उत्तर:- लोहा (Fe)

34. कृषि योग्य मृदा का आदर्श कार्बन : नत्रजन (Nitrogen) अनुपात कितना होना चाहिए?
उत्तर:- 10 

35. National Biofertilizer Development Center कहाँ स्थित है?
उत्तर:- गाजियाबाद (उ.प्र.) 

36. International Crop Research Institute for the Semi-Arid Tropics कहाँ स्थित है?
उत्तर:- पटनचेरू, हैदराबाद 

37. Indian Institute of Soil Science कहाँ स्थित है?
उत्तर:- भोपाल 

38. Central Soil Salinity Research Institute कहाँ स्थित है? 
उत्तर:- करनाल 

39. Journal of Plant and Soil कहाँ से प्रकाशित होता है?
उत्तर:- नीदरलैण्ड 

40. Journal of Soil Biology and Biochemistry कहाँ से प्रकाशित होता है?
उत्तर:- यू. के. (UK)

41. law of minimum का प्रतिपादन किसने किया? 
उत्तर:- वॉन लीबिग (1840) 

42. क्ले मृदा कणों का आकार क्या होता है ?
उत्तर:- <0.002 mm

43. सामान्यतः मृदा का कण घनत्व कितना होता है?
उत्तर:- 2.65 mg/m³

44. सामान्यतः मृदा का स्थूल घनत्व कितना होता है? 
उत्तर:- 1.4-1.8 mg/m³ 

45. लाल मिट्टी किस क्षेत्र में पायी जाती है?
उत्तर:- तमिलनाडु

46. वे पदार्थ क्या कहलाते हैं जिन्हें मृदा में मिलाने पर मृदा की स्थिति में सुधार आता है?
उत्तर:- Soil Amendments 
 
47. मृदा कणों के बीच खाली स्थान को क्या कहते हैं?
उत्तर:- पोर स्पेस (Pore Space)

48. एक इंच मृदा के निर्माण में लगभग कितने वर्ष लगते हैं? 
उत्तर:- 800-1000 वर्ष 

49. मृदा निर्माण के कारक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:- निष्क्रिय कारक (मूलद्रव्य, भूम्यकारीय तत्व) सक्रिय कारक (जलवायु, जीवमंडल) तटस्थ कारक (भूमि की अवधि) 

50. जीवमण्डल को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है?
उत्तर:- Flora and Fauna

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ