Welcome !!

रसायन विज्ञान

पादप विज्ञान

जीव विज्ञान

विज्ञान स्थल पर आपका स्वागत है|

Creativity is my passion. Logo describes your details about company.

Graphics Design needs vision to create yours unique digital concept.

Responsive and All Browser Compatible Dynamic Web Layouts our target.

जैव विविधता (Biodiversity) in Hindi Part-1

Environment-Biodiversity-CBD-India-Forest-Earth-day-IUCN-WWF-Wildlife-Peacock-Elephant-hindi

1. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर:- 5 जून 

2. प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस कहां आयोजित किया गया था? 
उत्तर:- स्टॉकहोम (Stockholm) 

3. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- हर वर्ष 22 मई को

4. वर्ष 2021 में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम क्या है?
उत्तर:- वर्ष 2021 में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम  “हम समाधान का हिस्सा हैं” (We’re Part Of The Solution) है।

5. किस भारतीय प्रदेश ने अपने सभी पर्यटक स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे हैं?
उत्तर:- हरियाणा 

6. भारत सरकार द्वारा संरक्षित जीवों का प्राकृतिक निवास स्थल क्या कहलाता है? 
उत्तर:- अभयारण्य (Sanctuary) 

7. स्वतंत्र भारत की प्रथम राष्ट्रीय वन नीति की घोषणा कब की गई थी?
उत्तर:- 1972 

8. भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान का क्या नाम है?
उत्तर:- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान 

9. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम भारत में कब लागू हुआ?
उत्तर:- 1986

10. भारत में 'जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल' किस वर्ष से लागू हुआ? 
उत्तर:- 2003 

11. जंगलों में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिये कौन सा अधिनियम बनाया गया ?
उत्तर:- वन संरक्षण अधिनियम 

12. किस भारतीय ग्रंथ में शिकार करने की नियमावली दी गई है? 
उत्तर:- अर्थशास्त्र 

13. विश्व जलाशय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 2 फरवरी 

14. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 22 अप्रैल 

15. भारत में वन्य जीव सप्ताह कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 1-7 अक्तूबर 

16. विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 27 सितम्बर 

17. विश्व प्राणी दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर:- 3 अक्तूबर 

18. पारिस्थितिक तंत्र से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- जीव-जन्तु, पौधों एवं वातावरण का पारस्परिक संतुलन 

19. जैवविविधता से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- पृथ्वी पर जीवन के विभिन्न स्वरूप 

20. जैवविविधता के अन्तर्गत क्या आता है? 
उत्तर:- पेड़-पौधे, जीव-जन्तु एवं सूक्ष्म जीव 

21. जैवविविधता शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम कब किया गया था? 
उत्तर:- 1985 

22. भारत में जैवविविधता के अन्तर्गत पेड़-पौधे, जीव जन्तुओं और सूक्ष्मजीवों से सम्बन्धित खोजों का कार्य कौन-कौनसे संस्थान करते हैं?
उत्तर:- जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया व बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया 

23. विश्व में कुल कितने जैवविविधता सम्पन्न देश (जिनमें भारत भी में शामिल है) हैं?
उत्तर:- 17 

24. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है? 
उत्तर:- मोर 

25. मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी कब घोषित किया गया?
उत्तर:- 1960 

26. धार्मिक पुस्तकों में मोर को किस देवता का वाहन माना गया है? 
उत्तर:- युद्ध के देवता कार्तिकेय 

27. गुप्तकाल के सिक्कों में राजा स्कंदगुप्त को किस पक्षी की सवारी करते हुए दिखाया गया है?
उत्तर:- मोर 

28. विश्व विख्यात अद्भुत सिहांसन तख्त-ए-ताऊस किस पक्षी की आकृति के अनुरूप बना था?
उत्तर:- मोर

29. भारत में पेड़-पौधों को पहचानकर उनका नामकरण करने का काम किस संस्थान का है?
उत्तर:- बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इण्डिया 

30. World Wild Fund की स्थापना भारत में कब की गई? 
उत्तर:- 1987

31. IUCN का पूरा नाम क्या है? 
उत्तर:- International Union for Conservation of Natural Resources 
 
32. IUCN का मुख्यालय कहाँ स्थित है? 
उत्तर:- स्विट्जरलैण्ड 

33. यूनेस्को द्वारा IUCN की स्थापना कब की गई?
उत्तर:- 1948 

34. भारतीय वन्य जीवन बोर्ड की स्थापना किस वर्ष हुई? 
उत्तर:- 1952 

35. भारत का पशु क्रूरता निवारण अधिनियम कब पारित हुआ? 
उत्तर:- 1960 

36. भारत में जल प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम किस वर्ष से लागू किया गया?
उत्तर:- 1974  

37. वह कौनसा भारतीय संप्रदाय है जिसमें वृक्ष काटने व पशु हत्या को निषेध माना जाता है? 
उत्तर:- बिश्नोई (Bishnoi)

38. World Wild Fund का प्रतीक कौनसा जन्तु है?
उत्तर:- पांडा (Panda)

39. दिल्ली में कौनसा गार्डन है जो पेड़-पौधों की विविधता को संजोये हुए सर्वश्रेष्ठ है?
उत्तर:- मुगल गार्डन 

40. भारतीय मूल के विश्व प्रसिद्ध पक्षी वैज्ञानिक कौन थे?
उत्तर:- स्व. सालिम अली 

41. विश्व वन्य जीव निधि ने किस वर्ष को Year of the Tiger घोषित किया था?
उत्तर:- 1998 

42. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान की शताब्दी पर किस जीव से संबंधित डाक टिकट जारी किया गया था?
उत्तर:- बाघ (Tiger)

43. एशियन खेलों के मद्देनजर किस जीव पर डाक टिकट जारी किया गया था? 
उत्तर:- हाथी (अप्पू) 

44. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की शताब्दी पर किस जीव पर डाक टिकट जारी किया गया था?
उत्तर:- हाथी (Elephant)

45. विश्व में पाई जाने वाली हाथियों की दो प्रजातियां कौनसी है?
उत्तर:- अफ्रीकी हाथी (लोक्सोडोंटा अफ्रीकाना) व एशियाई हाथी (एलीफस मैक्सिमस

46. अफ्रीकी हाथी में नर तथा मादा दोनों में से किसके दांत होते हैं?
उत्तर:- नर व मादा दोनों के 

47. एशियाई हाथों में नर व मादा दोनों में से किसके दांत होते हैं?
उत्तर:- नर हाथी के 

48. पर्यावरण छतरी के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर:- ओजोन परत को 

49. 1987 में ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले उत्तरदायी तत्वों की रोकथाम के लिये कौनसा समझौता किया गया?
उत्तर:- मॉन्ट्रियाल समझौता (Montreal Agreement)

50. प्रवाल (coral) क्या है?
उत्तर:- एक प्रकार के समुद्री जीव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ