Welcome !!

रसायन विज्ञान

पादप विज्ञान

जीव विज्ञान

विज्ञान स्थल पर आपका स्वागत है|

Creativity is my passion. Logo describes your details about company.

Graphics Design needs vision to create yours unique digital concept.

Responsive and All Browser Compatible Dynamic Web Layouts our target.

एल्बेट्रॉस (Albatross)

एल्बेट्रॉस Diomedeidae परिवार (family) का एक सदस्य है। इन्हें ट्यूब-नोसेस (the tubenoses) भी कहते हैं। इनकी अधिकांश जातियाँ दक्षिणी गोलार्ध के दक्षिण में पाई जाती हैं। 

albatross_wingspan_tubenoses_largest_seabird
शॉर्ट-टेल्ड एल्बेट्रॉस

  • सभी जीवित पक्षियों में दक्षिणी सागर के घुमक्कड़ एल्बेट्रॉस संसार के सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षी हैं। इनके पंखों का फैलाव एक सिरे से दूसरे सिरे तक लगभग 3.3 मीटर होता है। 

  • 'गिनीज बुक ऑफ रेकॉर्ड्स' के अनुसार अमेरिकी नौसेना के ऐल्टनिन नामक एक अंटार्कटिक अनुसंधान पोत ने एक नर एल्बेट्रॉस को पकडा था, जिसके पंखों का फैलाव 3.63 मी (11 फिट 11 इंच) था। इसको आप एक छोटा हवाई जहाज कह सकते है क्योकि ऊपर उड़ने के लिए इसे खुली जगह चाहिए। पंख फैलाकर यह 60 से 90 फिट तक दौड़ता है फिर हवाई जहाज की भाँति धीरे-धीरे ऊपर उठ जाता है। उतरते समय भी बिल्कुल ऐसा प्रतीत होता है माना हवाई जहाज उतर रहा हो। 

  • वास्तव में यह बडा विमान पक्षी है। समुद्री तूफानों का बड़े साहस से मुकाबला करता हुआ अपनी यात्रा जारी रखता है। कभी-कभी तो कई सप्ताह तक बिना रुके जलयान का पीछा करता रहता है। 
albatross_wingspan_tubenoses_largest_seabird

  • यह समुद्री पक्षी हर वर्ष के 6 महीने समुद्र के ऊपर ही गुजारता है। यह अपने घोंसले दक्षिणी समुद्र के तटों पर बनाता है और सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा करने के बाद भी ठीक अपने घोंसले में लौट आता हैं। इनका आधा वर्ष तो समुद्र पर उडने में ही बीत जाता है। बाकी 6 महीनों में अपने बच्चों का पालन-पापण करते हैं। 

  • इनका घोंसला जमीन से एक फुट ऊपर उठा हुआ और लगभग 12 फीट चौड़ा होता है, जो घास-फूस, मिट्टी और काई से ढ़का होता हैं। 

  • मादा एक बार में एक ही अंडा देती है जिसे वह अपने पैरों के बीच लटकी थैली से सेती है। अंडा 5 इंच (12.7 cm ) लम्बा और 300 ग्राम भारी होता है। 

  • इनका भोजन समुद्री मछली हैं जिसका शिकार ये गोता लगाकर करते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ