Welcome !!

रसायन विज्ञान

पादप विज्ञान

जीव विज्ञान

विज्ञान स्थल पर आपका स्वागत है|

Creativity is my passion. Logo describes your details about company.

Graphics Design needs vision to create yours unique digital concept.

Responsive and All Browser Compatible Dynamic Web Layouts our target.

जैकाना; जल कपोत (Jacana)

जैकाना, जिसे लिली-ट्रोटर (lily trotter) भी कहते है जैकनिडी परिवार (family) की एक जल-चिड़िया है। 

Pheasant-tailed-jacana-lily-trotter-spider-bird-aves


  • इसकी सात जातियॉ है जो अधिकांश उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में पायी जाती है। यह दलदल, झील या तैरती हुई वनस्पतियों वाले तालाबों के आस-पास रहती है। 

  • इस चिड़िया की ख़ास पहचान इसकी पैर की उँगलियाँ है, जो मकड़ी की भांति बहुत अधिक लम्बी होती हैं। इसकी लंबाई 6 से 15 इंच तक होती है, इसका भोजन जलीय पौधें और छोटे छोटे जीव है। यह भारत में लगभग सभी जगह पाई जाती है। 

  • प्रजननकाल से पूर्व भारतीय फीजेण्ट टेल्ड जैकाना (Pheasant-tailed jacana) के शरीर का रंग प्रायः भूरा और सफेद होता है और ऊपरी वक्ष पर काला नैकलेस जैसा डिजाइन होता है। प्रजनन काल में इसका रंग सफेद और चॉकलेटी-भूरा होता है। दुम नुकीली व नीचे झुकी हुई होती है। 

  • इसकी पैर की उँगलियाँ मकड़ी की भांति बहुत लम्बी होती है। नर-मादा देखने में लगभग एक जैसे होते है। 
Pheasant-tailed-jacana-lily-trotter-spider-bird-aves-legs

  • तालाबों में तैरती हुई वनस्पतियाँ जैसे लिली और सिघाट की पत्तियां और शाखा पर अपने मकड़ी जैसे लंबें पैरों की सहायता से यह चिड़िया बड़ी आसानी से चलती है। 

  • यह अच्छी तरह से तैरना जानती हैं और पानी में डुबकी भी लगा सकती है।  इसकी बोली तर्वान-तर्वान जैसी होती है। जो प्रजनन काल में काफी निडर और चंचल हो जाती हैं और काफी शोर मचाती हैं। 

  • मादा बहुपतिका होती है यानी कई पति बदलती है।  इनकी नीडन-ऋतु जून से सितम्बर तक होती हैं।  यह चार अण्डे देती है, जिन पर काले रंग की चित्रकारी-सी होती है। 

  • यह अपना घोंसला पानी में तैरती हुई पत्तियों पर या किनारों पर खड़े सरकंडों पर बनाती हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ