Welcome !!

रसायन विज्ञान

पादप विज्ञान

जीव विज्ञान

विज्ञान स्थल पर आपका स्वागत है|

Creativity is my passion. Logo describes your details about company.

Graphics Design needs vision to create yours unique digital concept.

Responsive and All Browser Compatible Dynamic Web Layouts our target.

मौसम विज्ञान (Meteorology) in Hindi Part-3

Meteorology-hindi-vigyan-sthal-part-3-vigyansthal-science-quiz

101. पृथ्वी पर कब दिन और रात बरावर होते हैं?
उत्तर: 21 मार्च और 23 सितम्बर 
 
102. सबसे लम्बा दिन व सबसे छोटा दिन कब होता है?
उत्तर: 21 जून व 22 दिसम्बर 

103. कम ताप मापने वाले थर्मामीटर में क्या भरा होता है ? 
उत्तर: एल्कोहल (Alcohol)

104. थर्मोग्राफ से क्या मापते हैं?
उत्तर: तापमान 

105. काल्पनिक लाइनें, जो समान वायुदाब को प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं?
उत्तर: आइसोबार 

106. हवा बहने का मुख्य कारण क्या है? 
उत्तर: वायुदाब परिवर्तन 

107. क्रायोमीटर से क्या मापते हैं?
उत्तर: शून्य℃ से कम तापमान। 

108. पृथ्वी के किस भाग में दिन व रात हमेशा बराबर होते हैं?
उत्तर: इक्वेटर पर 

109. काल्पनिक रेखाएं जो समान वर्षा प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं? 
उत्तर: आइसोहाइट (Isoheight)

110. काल्पनिक रेखाएं जो समान समय प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं?
उत्तर: आइसोक्रोन (Isochrone)

111. काल्पनिक रेखाएं जो समान वाष्पीकरण प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं? 
उत्तर: आइसोप्लूथ 

112. काल्पनिक रेखाएं जो समान सूर्य चमक प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं? 
उत्तर: आइसोहेल (Isohel)

113. काल्पनिक रेखाएं जो समान मौसम प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं? 
उत्तर: आइसोप्लेथ (Isopleth)

114. काल्पनिक रेखाएं जो समान तापमान प्रदर्शित करती है, क्या कहलाती हैं?
उत्तर: आइसोथर्म (Isotherms); समतापी 

115. काल्पनिक रेखाएं जो समान वायुगति प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती है? 
उत्तर: आइसोटेक (Isotach) 

116. कृत्रिम वर्षा विधि में गर्म बादलों में क्या प्रयुक्त होता है? 
उत्तर: सिल्वर आयोडाइड (Silver iodide; AgI) 

117. कृत्रिम वर्षा विधि में ठण्डे बादलों में क्या प्रयुक्त होता है?
उत्तर: सोडियम क्लोराइड (Sodium chloride; NaCl) 

118. विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 23 मार्च 

119. मौसमी भविष्यवाणी कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर: तीन (लघु, मध्यम तथा दीर्घ) 

120. दीर्घावधि मौसम भविष्यवाणी कहाँ से होती है?
उत्तर: आइएमडी, पुणे (India Meteorological Department, Pune) 

121. लघु व मध्यम मौसम भविष्यवाणी कितने दिनों की होती है? 
उत्तर: 0-3 दिन व 3-7 दिन 

122. दीर्घावधि मौसम भविष्यवाणी कितने दिनों की होती है?
उत्तर: 15 से अधिक 

123. विश्व मौसम विज्ञान का हेडक्वार्टर कहाँ पर है?
उत्तर: जिनेवा 

124. पृथ्वी किस दिशा में घूमती है? 
उत्तर: पश्चिम से पूर्व 

125. सोलर रेडिएशन की तीव्रता किससे मापते हैं?
उत्तर: पायरेनोमीटर (Pyranometer) 

126. वायुगति मापन की नई इकाई क्या है?
उत्तर: नॉट [knots (kt)]

127. वायुदाब की इकाई है?
उत्तर: पॉस्कल [pascal (Pa)] 

128. सोलर कान्सटेन्ट कितना है? 
उत्तर: 2.0 लैंगले 

129. जब वर्षा बूंदों का आकार 0.5 मिमी से कम होता है तो वे क्या कहलाती हैं?
उत्तर: डिजिल (Drizzle) 

130. वर्षा बादल अधिकतम कितनी ऊंचाई तक पाए जाते हैं?
उत्तर: 13 कि.मी. 

131. भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान ने कृत्रिम वर्षा में किस पदार्थ का प्रयोग किया था?
उत्तर: नमक 

132. फसलों में मौसम का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा में किया जाता है? 
उत्तर: कृषि मौसम विज्ञान (Agrometeorology)

133. विश्व का प्रथम मौसम विज्ञानी उपग्रह कौनसा था?
उत्तर: टिरोस, 1960 

134. 'मानसून' अरेबिक भाषा का शब्द है उसका क्या अर्थ है?
उत्तर: मौसम 

135. पृथ्वी ग्रह पर रहने लायक तापमान निर्धारण का मुख्य कारक क्या है? 
उत्तर: ग्रीन हाउस (Green house)

136. वह यन्त्र क्या कहलाता है जो मौसम विज्ञान से सम्बन्धित आंकड़ों को कभी भी, कहीं भी एकत्र कर सकता है?
उत्तर: ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (Automatic weather station) 

137. आर्द्रता कैसे ज्ञात करते हैं?
उत्तर: वेट और ड्राई बल्ब के अन्तर से (by the difference of wet and dry bulb) 

138. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बादलों को प्रकार के आधार पर कितने भागों में विभक्त किया है?
उत्तर: 10 

139. भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की आगमन तिथेि कितनी है? 
उत्तर: 01 जून 

140. भारत में नवम्बर से मार्च तक कौनसा मानसून होता है ?
उत्तर: उत्तर-पूर्वी मानसून। 

141. भारत का अधिकतर भाग लगभग कितनी बारिश प्राप्त करता है?
उत्तर: 100 सेंमी. 

142. जब सर्दियों में तापमान 6-8°C तक अचानक कम हो जाता है तब वह स्थिति क्या कहलाती है?
उत्तर: कोल्डवेव (Cold wave)

143, जब उच्च ऊर्जा किरणें जीवित ऊतकों को प्रभावित करती हैं, तो यह स्थिति क्या कहलाती है?
उत्तर: म्यूटाजेनिसिस (mutagenesis)

144. पृथ्वी से परावर्तित सोलर रेडिएशन को क्या कहते हैं? 
उत्तर: अल्बिडो (Albedo)

145. सबसे अधिक बारिश किस बादल से होती है?
उत्तर: समवर्तका 

146. भूमि तथा पौधों से साथ-साथ वाष्पीकरण को क्या कहते हैं?
उत्तर: इवेपोट्रान्सपिरेशन (Evapotranspiration) 

147. यदि सूर्य का तापमान दोगुना हो जाए तो पृथ्वी पर प्राप्त होने वाली ऊर्जा कितने गुना बढ़ जायेगी?
उत्तर: 16 गुना 

148. यदि पृथ्वी पर वायुमंडल न होता तो आकाश का रंग कैसा होता? 
उत्तर: काला 

149. कम तापमान का पौधों पर प्रभाव क्या कहलाता है?
उत्तर: हेविंग 

150. वर्षा मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं?
उत्तर: रेनगेज (Rain gauge)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ