Welcome !!

रसायन विज्ञान

पादप विज्ञान

जीव विज्ञान

विज्ञान स्थल पर आपका स्वागत है|

Creativity is my passion. Logo describes your details about company.

Graphics Design needs vision to create yours unique digital concept.

Responsive and All Browser Compatible Dynamic Web Layouts our target.

वायुमंडल एवं ओज़ोन परत (Atmosphere and Ozone Layer) in Hindi Part-2

Atmosphere_and_Ozone_Layer_in_hindi_vigyan_sthal_part-2

51. क्लोरीन का एक परमाणु ओजोन के कितने परमाणुओं को नष्ट करता हैं?
उत्तर: एक लाख 

52. वायुमंडल में श्वसन हेतु वायु कितनी ऊँचाई तक पायी जाती है?
उत्तर: 20 कि.मी. 

53. प्राणदायक वायु किसे कहते हैं? 
उत्तर: ऑक्सीजन 

54. किसी क्षेत्र पर अचानक वायुदाब में अत्यधिक कमी किसका संकेत करती है ?
उत्तर: आंधी तूफान 

55. घातक सोलर विंड से वायुमंडल की रक्षा कौन करता है? 
उत्तर: पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र 

56. जब जलवाष्प का समूह आकाश में उड़ता रहे या सधा रहे तो क्या कहलाता है?
उत्तर: बादल 

57. वे हवाएं जो एक निश्चित समय पर प्रतिवर्ष बहती है, क्या कहलाती है?
उत्तर: सीजनल विन्ड (Seasonal wind) 

58. पृथ्वी पर बहने वाली हवाओं पर किन प्राकृतिक बलों का प्रभाव पड़ता हैं?
उत्तर:  कोरिओलिस फोर्स (Coriolis Force),
फ्रिक्शनल फोर्स (Frictional Force),
सेन्ट्रीफ्यूगल फोर्स (Centrifugal Force) व 
अर्थ ग्रेविटी (Earth Gravity)

59. सौर कण जब पृथ्वी पर ध्रुवों पर टकराते हैं तब वह क्या उत्पन्न करते हैं? 
उत्तर: अरोरा 

60. सूर्य से पृथ्वी पर ऊर्जा किस माध्यम से आती है?
उत्तर: रेडिएशन 

61. सूर्योदय के पूर्व एवं सूर्यास्त के पश्चात् आकाश में दृष्टिगोचर होने वाला हल्का प्रकाश, जो वास्तव में सूर्य का परावर्तित प्रकाश होता है, क्या कहलाता है? 
उत्तर: सांध्य प्रकाश 

62. ओज़ोन परत द्वारा शोषित की जाने वाली घातक किरणों की तरंगदैर्ध्य कितनी होती है?
उत्तर: 280-320 नैनोमीटर 

63. ओज़ोन क्षरण का सर्वाधिक प्रभाव किन देशों पर पड़ेगा? 
उत्तर: आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण अफ्रीका एवं दक्षिण अमेरिका 

64. E85 ईंधन किसका रूप है?
उत्तर: एल्कोहल 

65. पृथ्वी के औसत तापमान में पिछले 100 वर्षों में लगभग कितने डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है?
उत्तर: 0.6-0.8℃
66. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उद्योगों के ऐसे उत्पादों को दिया जाने वाला चिन्ह, जिसके उत्पादन में पर्यावरण को क्षति न पहुँचाई गई हो, क्या कहलाता है?
उत्तर: ईकोमार्क 
Eco mark


67. भविष्य का ईंधन किसे कहते हैं?
उत्तर: हाइड्रोजन 

68. वे उत्पाद जिनके निस्तारण, उत्पादन एवं उन्हें नष्ट करने के दौरान पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, क्या कहलाते हैं?
उत्तर: पर्यावरण मित्र 

69. फ्लाई ऐश प्रदूषण किससे होता है?
उत्तर: थर्मल पावर प्लान्ट

70. ओज़ोन शब्द ग्रीक भाषा के शब्द 'ओजिन' से बना है इसका अर्थ क्या है?
उत्तर: गंध (smell) 

71. ओजोन गैस का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर: O3

72. वह प्रथम जीव कौनसा था जिसने हमारे वायुमंडल में सर्वप्रथम ऑक्सीजन का निष्कासन किया था?
उत्तर: सायनोबैक्टीरिया

73. वायुमंडल के किस भाग में आयनन (ionization) की क्रिया होती है?
उत्तर: आयनोस्फियर 

74. वायुमंडलीय दाब 1013 मिलीबार होता है, बैरोमीटर में पारे की ऊंचाई कितनी होती है?
उत्तर: 760 एम.एम. Hg

75. अमेरिका में प्रत्येक व्यक्ति लगभग कितनी ग्रीन हाऊस गैसों का उत्सर्जन करता है? 
उत्तर: 26.5 ton/person/year

76. बादलों का प्रथम वर्गीकरण 1803 में किसने किया था? 
उत्तर: ल्यूक होवार्ड

77. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बादलों को कितने भागों में विभाजित किया है?
उत्तर: दस

78. किन बादलों को "समर स्काई सेलर" व "नाइट शाइनिंग क्लाउड" के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर: नॉक्टील्यूसेन्ट क्लाउड 

79. वायुमंडल के किस भाग में वर्षा बादल उपस्थित होते हैं? 
उत्तर: ट्रोपोस्फियर 

80. वायुमंडल में घटने वाली वह प्रक्रिया जिसमें जलवाष्प, जल में परिवर्तित होती है, क्या कहलाती है?
उत्तर: कन्डनसेशन 

81. वेन एलेन (Van Allen) रेडिएशेन बेल्ट की खोज कब हुई थी? 
उत्तर: 1958 

82. क्या कारण है कि सूर्य से आने वाली प्रकाश कि किरणें लघु तरंगदैर्ध्य वाली होती हैं किन्तु पृथ्वी से परावर्तन के पश्चात् वह दीर्घ तरंगदैर्ध्य में परिवर्तित हो जाती हैं?
उत्तर: पृथ्वी की सतह का तापमान 

83. वह कौनसा देश है जहां के वैज्ञानिकों ने फरवरी 2009 में कृत्रिम वर्षा के बाद कृत्रिम स्नोफाल का प्रदर्शन किया?
उत्तर: चीन 

84. वह कौनसी गैस है जो गूगल सर्च इंजन के संचालन के दौरान उत्सर्जित होती है? 
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड 

85. इसरो द्वारा सूर्य के प्रभावमंडल के अध्ययन हेतु प्रक्षेपित किया जाने वाला उपग्रह कौनसा है?
उत्तर: आदित्य 

86. भारत मौसम सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए किस उपग्रह का प्रक्षेपण शीघ्र ही करने वाला है?
उत्तर: मेघा ट्रोपिक्स

87. नवीनतम् शोध में पहचानी गई वह गैस कौनसी है जिसकी कुल मात्रा का 5वां हिस्सा अवशोषित करके वृक्ष मोटे हो जाते हैं? 
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड

88. सर्वाधिक उपयुक्त वायु परिवहन दशाएं किस मंडल में उपलब्ध रहती हैं?
उत्तर: समतापमंडल

89. अम्लीय वर्षा का क्या कारण है?
उत्तर: सल्फर डाइऑक्साइड व नाइट्रोजन ऑक्साइड

90. वायुमंडल में तापमान तथा वायुदाब परिवर्तन के कारण वर्टिकली बहने वाली वायु को क्या कहते हैं?
उत्तर: थर्मल विंड

91. काल्पनिक रेखायें जो समान वायुदाब प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं? 
उत्तर: आइसोबार

92. कौनसा मंडल रेडियो तरंगों को अपने यहां से पृथ्वी की ओर लौटा देता है तथा पृथ्वी पुनः ऊपर भेज देती है, यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक तरंग अपना कोई स्थान ग्रहण नहीं कर लेती है? 
उत्तर: आयनमंडल 

93. यह एक उच्च वायुमंडलीय दाब क्षेत्र होता है जिसके केन्द्र में उच्च दाब होता है जो आगे की ओर घटता जाता है और जहां से हवाएं बाहर की ओर चलती हैं उत्तरी गोलार्द्ध में ये हवाऐं दक्षिणावर्त (Clock wise) और दक्षिणी गोलाद्ध में वामावर्त (Anticlock wise) चलती हैं, ये क्या कहलाती हैं?
उत्तर: प्रतिचक्रवात (Anticyclone) 

94. उत्तरी गोलार्द्ध में ध्रुवीय ज्योति को क्या कहते हैं?
उत्तर: औरोरा बोरेेलिस 
 
95. वेन एलेन लेयर वायुमंडल में कहां पर स्थित है?
उत्तर: आयनोस्फियर के आगे 

96. ऐसी रेखायें जो समान मेघाच्छादन की स्थिति के क्षेत्रों को प्रदर्शित करती हैं, क्या कहलाती हैं?
उत्तर: आइसोनेफ 

97. वायुमंडल द्वारा प्रकाश किरणों के अपवर्तन से उत्पन्न दृष्टिभ्रम को क्या कहते हैं?
उत्तर: मरीचिका (Mirage) 

98. विश्व में सर्वाधिक वायुदाब कहां और कब रिकार्ड किया गया था? 
उत्तर: 14 जनवरी 1893 में साइबेरिया में (1075.2 मिली बार)

99. साइबेरिया, कनाडा, यू.एस.ए. व दक्षिणी तथा उत्तरी ध्रुवों पर पाये जाने वाले तूफानों को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: क्लिजरड


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ