Welcome !!

रसायन विज्ञान

पादप विज्ञान

जीव विज्ञान

विज्ञान स्थल पर आपका स्वागत है|

Creativity is my passion. Logo describes your details about company.

Graphics Design needs vision to create yours unique digital concept.

Responsive and All Browser Compatible Dynamic Web Layouts our target.

मौसम विज्ञान (Meteorology) in Hindi Part-1

meteorology-hindi-vigyan-sthal

1. वातावरण के भौतिक कारकों के अध्ययन को क्या कहते हैं? 
उत्तर: मौसम विज्ञान (
Meteorology)

2. अधिकतम तापमान रिकॉर्ड करने वाले थर्मामीटर की रेंज कितनी होती है?
उत्तर: -35 °C से +55 °C तक  

3. न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड करने वाले थर्मामीटर की रेंज कितनी होती है?
उत्तर: -40 से 50°C तक 

4. आर्द्रता रिकॉर्ड करने वाले वेटबल्ब थर्मामीटर को किस कपड़े द्वारा गीला रखा जाता है?
उत्तर: 
मलमल का कपड़ा (muslin cloth) 

5. डिग्री सेल्सियस (℃), फारेनहाइट (℉), रयूमर (°R) तथा केल्विन (K) स्केल्स पर पानी के उबलने का तापक्रम तथा बर्फ में परिवर्तित होने का तापक्रम क्या है?
उत्तर: उबलने का 100°C, 212℉, 80°R एवं 375°K; बर्फ जमने का 0°C, 32℉, 0°R तथा 375°K 

6. दिन के औसत तापमान की गणना करने का सूत्र क्या है?
उत्तर: Maximum + Minimum/2 

7. हाइग्रोमीट्रिक टेबल का उपयोग किसकी गणना में किया जाता है? 
उत्तर: आर्द्रता की गणना में 

8. एक नॉट में कितने मीटर प्रति सेकंड होते हैं? 
उत्तर: 0.51m/s 

9. सोलर रेडिएशन की गणना करने का सूत्र क्या है?
उत्तर: Rs = Ra[a+b (n/N)] 

10. एक इंच में कितने से.मी. तथा मि.मी. होते हैं?
उत्तर: 2.54 सेमी. तथा 25.4 मिमी.  

11. एक एटमॉस्फेरिक प्रेशर में कितने मिलीबार होते हैं? 
उत्तर: 1013 मिलीबार 

12. पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?
उत्तर: सूर्य 

13. सूर्य की ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?
उत्तर: न्युक्लियर फ्यूजन 

14. सूर्य से पृथ्वी तक ऊर्जा किस माध्यम से आती है?
उत्तर: रेडिएशन 

15. दिन की सूर्य चमक अवधि किस यंत्र से ज्ञात करते हैं?
उत्तर: सन शाइन रिकॉर्डर (Sun shine Recorder) 

16. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक आने में कितना समय लगता है?
उत्तर: 8 मिनट 19 सेकंड 

17. प्रकाश की गति कितनी है? 
उत्तर: 3 लाख किमी. प्रति सेकंड 

18. पृथ्वी पर पौधे अपना भोजन किसकी सहायता से बनाते हैं?
उत्तर: प्रकाश 

19. पृथ्वी के चारों ओर कई सौ कि.मी. की मोटाई में व्याप्त गैसाय आवरण को क्या कहते हैं?
उत्तर: वायुमण्डल 

20. वायुमण्डल किस शक्ति के कारण पृथ्वी से जुड़ा है?
उत्तर: गुरुत्वाकर्षण शक्ति 

21. चारों ओर से उन बाहरी दशाओं का योग जिसके अन्दर एक जीव अथवा समुदाय रहता है या कोई वस्तु विद्यमान रहती है, क्या कहलाता हैं?
उत्तर: पर्यावरण 

22. किस देश के वैज्ञानिकों ने फरवरी 2009 में कृत्रिम वर्षा के बाद कृत्रिम स्नोफॉल का प्रदर्शन किया था? 
उत्तर: चीन 

23. कोहरा, गैस व द्रव्य किस प्रकार के विलयन हैं?
उत्तर: कोलायडी विलयन 

24. पृथ्वी के गर्भ में होने वाली हलचल के कारण जब धरातल का कोई भाग हिलने लगता है तो वह क्या कहलाता है?
उत्तर: भूकम्प (earthquake)

25. पृथ्वी की आकृति सर्वोत्तम ढंग से किस शब्द से व्यक्त की जा सकती है?
उत्तर: लध्वक्ष गोलार्द्ध (Oblate Spheroid) 

26. पृथ्वी की कोर का तापमान लगभग कितना है? 
उत्तर: लगभग 5400°C 

27. पानी का घनत्व सर्वाधिक किस तापमान पर होता है?
उत्तर: 4℃ 

28. रेगिस्तान में उगने वाली वनस्पति क्या कहलाती है? 
उत्तर: जीरोफाइट्स (Xerophytes)

29. जब किसी दूरवर्ती लक्ष्य की जानकारी बगैर किसी फिजिकल कॉन्टैक्ट द्वारा प्राप्त कर ली जाती है तब उसे क्या कहते हैं? 
उत्तर: रिमोट सेन्सिंग (Remote Sensing) 

30. मौसम सम्बन्धी जानकारी किस प्रकार के उपग्रहों द्वारा प्राप्त की जाती है?
उत्तर: जियोस्टेशनरी सैटेलाइट्स 

31. मौसम विज्ञानी उपग्रह TIROS-1 (टेलीविजन इन्फ्रारेड प्रेक्षण उपग्रह) का प्रमोचन कब और कहाँ से किया गया था? 
उत्तर: 01 अप्रैल, 1960, फ्लोरिडा के केनेवेरल से थोर-एबुल रॉकेट द्वारा। 

32. दूसरी पीढ़ी के अमरीकी उपग्रह को किस नाम से जाना जाता है जिसका विकास मौसम विज्ञानी अनुसंधान के लिए किया गया था?
उत्तर: निम्बस 

33. मीटियोसेट श्रृंखला के भूस्थिर मौसम विज्ञानी उपग्रहों का प्रचालन 'यूमैटसैट' संस्था द्वारा किया जाता है, यह उपग्रह किस अंतरिक्षीय ऑर्गेनाइजेशन का है? 
उत्तर: यूरोपीय अंतरिक्षीय संस्था 

34. जापान के मौसम विज्ञानी उपग्रहों जीएमएस (भूस्थिर मौसम विज्ञानी उपग्रह) का निर्माण किस संचार कम्पनी ने किया था?
उत्तर: ह्यूजेज (Hughes)

35. भारत में सर्वप्रथम मौसम विज्ञानी सेवाएं प्रदान करने के लिए किस उपग्रह का प्रमोचन किया गया?
उत्तर: इन्सैट-1 (INSAT-1)

36. सफोकेशन (suffocation) क्या है?
उत्तर: ऑक्सीजन की कमी का जीवों पर प्रभाव। 

37. जलवायु परिवर्तन में मुख्य भूमिका किस प्रकार की गैसों की है? 
उत्तर: ग्रीन हाउस गैसे (Green house gases)

38. विश्व का सबसे गर्म स्थान कौनसा है ?
उत्तर: डैथवेली, कैलिफोर्निया 

39. विश्व का सबसे ठंडा स्थान कौनसा है?
उत्तर: वोस्टोक, अंटार्कटिका 

40. सर्वाधिक ओज़ोन क्षयकारी गैस कौनसी है?
उत्तर: सी.एफ.सी. (CFC) 

41. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 अप्रैल 

42. विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर कौनसा है? 
उत्तर: होतान, चीन 110.2 µg/m³ (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) की औसत सांद्रता वाला सबसे प्रदूषित शहर हैं। ^

43. वह कौनसी क्रिया है जिसमें पौधों के हरे भाग सौर ऊर्जा को ग्रहण कर बालु से ली गई कार्बन डाइऑक्साइड तथा मृदा से शोषित जल द्वारा कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते हैं और ऑक्सीजन को अप्रधान रचना के रूप में बाहर निकालते हैं?
उत्तर: प्रकाशसंश्लेषण 

44. पृथ्वी का कितने प्रतिशत भाग जल से ढका है?
उत्तर: 70% 

45. हरिकेन में वायुगति लगभग कितनी होती है?
उत्तर: 117 किमी / घंटा से अधिक। 

46. विश्व का ऐसा कौनसा स्थान है जहां पर प्रति वर्ष लगभग 4000 घंटे से भी अधिक सूर्य चमक अवधि रिकॉर्ड की गई है?
उत्तर: यूमा, एरिजोना, यू.एस.ए 

47. सर्वाधिक वर्षा जल किस प्रकार के बादल में संचित रहता है? 
उत्तर: क्युमलोनबस (Cumulonimbus)

48. तापमान रिकार्ड करने वाले थर्मामीटर को लकड़ी के बॉक्स में क्यों रखा जाता है?
उत्तर: सौर विकिरणों से अप्रभावित रखने के लिए 

49. 20 किलोमीटर की ऊँचाई तक सूखी हवा का अणुभार कितना रहता है? 
उत्तर: 28.96 

50. दो भिन्न एयरमासस के मिलने वाले स्थान को क्या कहते हैं? 
उत्तर: फ्रांट (Weather Front)
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ