Welcome !!

रसायन विज्ञान

पादप विज्ञान

जीव विज्ञान

विज्ञान स्थल पर आपका स्वागत है|

Creativity is my passion. Logo describes your details about company.

Graphics Design needs vision to create yours unique digital concept.

Responsive and All Browser Compatible Dynamic Web Layouts our target.

जैव विविधता (Biodiversity) in Hindi Part-2

Environment-Biodiversity-CBD-India-Forest-Earth-day-IUCN-WWF-Wildlife-Peacock-Elephant-hindi

51. अल्ट्रावॉयलट विकिरण (UV rays)पौधों के लिए हानिकारक होता है क्योंकि इसके कारण पौधों में..........
उत्तर:- आनुवंशिक बदलाव आते हैं। 

52. ठण्डे क्षेत्र में उगने वाले पौधों को क्या कहते हैं?
उत्तर:- सैमोफाइट्स (Psychrophytes)

53. भारतीय मोर का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर:- पेवो किस्टेटस 

54. पानी में उगने वाले पौधे क्या कहलाते हैं?
उत्तर:- हाइड्रोफाइटा (Hydrophyte)

55. उन पौधों को किस समूह में रखा जाता है जिनमें पुष्प नहीं लगते हैं?
उत्तर:- क्रिप्टोगेम्स (Cryptogam)

56. ओजान परत सरंक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 16 सितम्बर 

57. व्हेल मछली किस अंग से सांस लेती है?
उत्तर:- फेफड़ों द्वारा (by lungs)

58. किस पेड़ की पत्तियों का प्रयोग रेशम के कीड़े पालने में किया जाता है? 
उत्तर:- शहतूत (Mulberry)

59. हरे पौधों द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाने की क्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर:- स्वपोषण क्रिया 

60. भारत का राष्ट्रीय पशु कौनसा है?
उत्तर:- बाघ 

61. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने किस वन को सुन्दरता और वास्तविक विविधताओं से प्रभावित होकर उसे राष्ट्रीय पार्क के रूप में स्थापित करने का सुझाव दिया था?
उत्तर:- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

62. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर:- 1983

63. भारत के राजाजी राष्ट्रीय उद्यान का नाम किनके नाम पर रखा गया है? 
उत्तर:- स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी के नाम पर 

64. प्रोजेक्ट टाइगर का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर:- रामनगर (उत्तराखण्ड) 

65. केदारनाथ कस्तूरी अभयारण्य कहां स्थित है?
उत्तर:- उत्तराखण्ड 

66. भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित फूलों की घाटी की खोज किसने की थी?
उत्तर:- फ्रैंक स्मिथ (1931) 

67. जैवविविधता के मद्देनजर फूलों की घाटी को कब राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता दी गई?
उत्तर:- 1982 

68. वृक्षों पर उगने वाला सबसे बड़ा फल कौनसा है?
उत्तर:- कटहल (Jackfruit)

69. मध्य प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है? 
उत्तर:- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान 

70. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर:- मध्य प्रदेश 

71. विश्व विरासत निधि की स्थापना कब की गई? 
उत्तर:- 1965 

72. भारत विश्व विरासत का कब से सक्रिय सदस्य है?
उत्तर:- 1977 

73. उत्तर प्रदेश का कौनसा राष्ट्रीय उद्यान विश्व विरासत का हिस्सा है?
उत्तर:- नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान 

74. भारत का दो नदियों के मुहाने पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान कोनसा है ?
उत्तर:- सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान 

75. कौनसा पक्षी उड़ नहीं सकता?
उत्तर:- किवी 

76. वह कौनसी चिड़िया है जो कभी अपना घोंसला नहीं बनाती ? 
उत्तर:- कोयल (Cuckoo)

77. वह समुद्री पक्षी जो उड़ नहीं सकता?
उत्तर:- पेंगुइन 

78. भारत का वह राष्ट्रीय उद्यान जो 15 द्वीप पर फैला हुआ है?
उत्तर:- मैरीन राष्ट्रीय उद्यान 

79. मरीन राष्ट्रीय उद्यान भारत में कहां स्थित है? 
उत्तर:- अण्डमान निकोबार 

80. प्राणी विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर:- अरस्तू (Aristotle)

81. भारत में समुद्र विज्ञान संस्थान की स्थापना कब की गई? 
उत्तर:- 1966 

82. एन्टार्कटिका का कितना हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है?
उत्तर:- 98% 

83. समुद्र के अध्ययन से संबंधित विज्ञान को क्या कहते हैं?
उत्तर:- ओशिनोग्राफी (समुद्र विज्ञान) 

84. सबसे गहरा और सबसे बड़ा महासागर कौनसा है?
उत्तर:- प्रशांत महासागर 

85. राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध उत्सव कौनसा है जो ऊंटों पर आधारित है?
उत्तर:- ऊंट महोत्सव 

86. उत्तराखण्ड का वह पक्षी जिसे Bombay Natural History Society ने लुप्तप्राय घोषित कर दिया है?
उत्तर:- पहाड़ी बटेर (माउण्टेन क्वेल) 

87. रेगिस्तान का जहाज किसे कहते हैं? 
उत्तर:- ऊंट (Camel)

88. भारत के राज्य राजस्थान में आबादी कुल के कितने प्रतिशत ऊंट पाये जाते हैं? 
उत्तर:- 75% 

89. ऊंट की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं? 
उत्तर:- दो (एक कूबड़ वाला व दो कूबड़ वाला ऊंट) 

90. भारत में दो कूबड़ वाले ऊंट कहां पाये जाते हैं? 
उत्तर:- लद्दाख़ क्षेत्र में 

91. एक छत्ते की मधुमक्खी दूसरे छत्ते की मधुमक्खी की पहचान किस प्रकार करती है? 
उत्तर:- गंध से 

92. भारत में 'घड़ियाल बचाओ अभियान' कब शुरू किया गया? 
उत्तर:- 1975 

93. सागर विज्ञान अनुसंधान के लिये पहले-पहल किस भारतीय नौसेना के जलपोतों को अनुसंधानपोतों में परिवर्तित किया गया ?
उत्तर:- कृष्णा और वरुण 

94. कछुओं के अण्डों से बच्चे निकलने में कितने दिन का समय लगता है?
उत्तर:- 60 से 80 दिन 

95. सीबीडी (Convention on Biological Diversity) 1992 क्या है? 
उत्तर:- जैविक विविधता से सम्बन्धित एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता 

96. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया द्वारा 2010 में उत्तराखण्ड राज्य के पहले प्रदेश व्यापी सर्वे में जीव-जन्तुओं की कितनी ऐसी प्रजातियां पाई गई जो देश में पहली बार देखी गई?
उत्तर:- 22 

97. भारत में पक्षियों की सबसे अधिक प्रजातियां किस प्रदेश में पाई जाती हैं?
उत्तर:- असम 

98. चीटियों को जीव वैज्ञानिक कितने वर्गों में विभक्त करते हैं? 
उत्तर:- दो (शाकाहारी व मांसाहारी) 

99. Golden Peacock Environment Management Award किस संस्था द्वारा दिया जाता है? 
उत्तर:- World Environment Foundution 

100. वनश्री पुरस्कार भारत की किस राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है?
उत्तर:- महाराष्ट्र्र
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ